Saturday, 20 Jun 2026

दुर्गापुर हिंदी भाषा मंच द्वारा पश्चिम बंगाल राज्य स्तरीय युवा सृजनात्मक लेखन प्रतियोगिता

IMG

दुर्गापुर हिंदी भाषा मंच की पूर्व निर्धारित बैठक मंच के कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर सत्यदेव ओझा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सर्व सम्मति से तय हुआ कि दशहरा दिवाली छठ मिलन समारोह 17 नवंबर 2024 दिन रविवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे से कार्यालय परिसर में संपन्न होगा। 

बैठक में पश्चिम बंगाल राज्य स्तरीय युवा सृजनात्मक लेखन प्रतियोगिता के आयोजन का भी निर्णय लिया गया। 16 वर्ष से 22 वर्ष की उम्र *क* वर्ग और 23 वर्ष से 30 वर्ष की उम्र तक *ख* दो वर्गों में यह प्रतियोगिता संपन्न होगी। इस प्रतियोगिता के लिए सूचना और नियमावली शीघ्र विज्ञापित कर दी जाएगी।  श्री विश्वजीत मजूमदार, सहायक निदेशक, हिंदी शिक्षण, गृह मंत्रालय ,भारत सरकार, डॉक्टर महेंद्र प्रसाद कुशवाहा, प्राध्यापक, हिंदी विभाग, काशी हिंदू विश्वविद्यालय ,  कवयित्री  डॉ ममता बनर्जी मंजरी धनबाद, और श्रीमती रूणा रश्मि दीप्त दुर्गापुर इस प्रतियोगिता के माननीय निर्णायक होंगे। युवा सृजनात्मक लेखन प्रतियोगिता प्रबंधन समिति के सदस्य श्री विश्वजीत मजूमदार, डॉ प्रदीप कुमार यादव, संतोष कुमार शर्मा, दिनेश कुमार राम को सर्वसम्मति से चयनित किआ गया। हर वर्ष मंच की वार्षिक पत्रिका "समन्वय" का प्रकाशन होता है। पत्रिका प्रकाशन समिति के सदस्य के रूप में मंच के समन्वयक जयप्रकाश नारायण ओझा, उपाध्यक्ष शंकर गुप्ता, और उप कोषाध्यक्ष श्याम मंडल को दायित्व दिया गया। पत्रिका का मुख्य संपादक  विश्वजीत  मजूमदार, कार्यकारी संपादक डॉ प्रदीप कुमार यादव, उप संपादक  जयप्रकाश झा एवं  संतोष कुमार शर्मा और सहायक संपादक दिनेश कुमार राम होंगे। प्रचार और कोष का दायित्व सत्येंद्र तिवारी, उपेंद्र नाथ मिश्रा को दिया गया। संयुक्त सचिव श्रीमती श्वेता देब पत्रिका प्रकाशन और प्रतियोगिता आयोजन में सहयोग करेगी।राजू सिंह उपरोक्त सभी आयोजनों का व्यवस्था प्रमुख होंगे। मंच का वार्षिकोत्सव, जिसमें प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा, इस दिसंबर महीने के तीसरे या चौथे सप्ताह में आयोजित होगा। तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। मंच के महासचिव धर्मेंद्र यादव, संयुक्त सचिव डॉक्टर प्रदीप यादव ,कोषाध्यक्ष उपेंद्रनाथ मिश्रा, श्याम कुमार मंडल ,सत्येंद्र तिवारी अनिल कुमार पांडेय, दिनेश राम, संतोष कुमार शर्मा, अजय कुमार चौधरी,लालबाबू प्रसाद , जयप्रकाश झा, राजू सिंह और अन्य सभी पदाधिकारी इस बैठक में उपस्थित थे। जे पी एन ओझा द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापन के उपरांत बैठक संपन्न हुई। 

द्वारा - जे पी एन ओझा, समन्वयक

Share: