Saturday, 20 Jun 2026

उज्जैन में आज धूमधाम से निकलेगी भगवान महाकाल की सवारी

IMG

विश्वप्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन में आज श्रावण-भादौ मास के तीसरे सोमवार को शाम चार बजे भगवान महाकाल की सवारी धूमधाम से नगर भ्रमण पर निकलेगी। इस दौरान भगवान तीन स्वरूपों में भक्तों को दर्शन देंगे। इस बार सवारी में उत्साह, उमंग और भक्ति का दृश्य और अधिक विहंगम होगा। सवारी में 1500 डमरू वादक भस्म आरती की धुन पर डमरू वादन कर विश्व कीर्तिमान रचेंगे। भोपाल और उज्जैन के डमरु वादक के दल द्वारा महाकाल लोक के शक्तिपथ और सवारी में विशेष प्रस्तुति दी जाएगी।

Share: