1) बैठक संध्या 6:00 से मंच के कार्यालय 16/1, अकबर रोड में श्री शिव सागर उपाध्याय की अध्यक्षता और कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर सत्यदेव ओझा, उपाध्यक्ष श्री शंकर गुप्ता, सचिव श्री धर्मेंद्र यादव, संयुक्त सचिव श्रीमती श्वेता देब के साथ अन्य 20 पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई। श्रीसंतोष कुमार शर्मा और श्री दिनेश कुमार राम ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।
2) इस बैठक का आलोच्य विषय "कवि सम्मेलन" पर चर्चा हुई और तय हुआ कि कार्यक्रम 14 सितंबर शनिवार के दिन संध्या 6:00 बजे से स्थान की उपलब्धता के अनुसार सृजनी मिनी सभागार या तथ्य केंद्र डीएमसी बिल्डिंग, सिटी सेंटर, दुर्गापुर 16 में संपन्न होगा।
3) कवि श्री सरोज झा झारखंडी रामगढ़, श्री नेहाल हुसैन रांची, श्री चंद्रिका ठाकुर देश दीप रांची, श्रीमती रीना यादव बोकारो, डॉ ममता बनर्जी मंजरी धनबाद, श्रीमती रूणा रश्मि दीप्त दुर्गापुर से इस कवि सम्मेलन के लिए पूर्व सहमति ले ली गई है।
4) इस कवि सम्मेलन आयोजन के व्यय में सहयोग हेतु सभी सदस्य और पदाधिकारी ₹500/- या तदधिक सहयोग राशि 10 सितंबर 2024 तक मंच के बैंक एकाउंट के माध्यम से प्रदान करेंगे। राशि भेजकर उसका स्क्रीन शॉट दुर्गापुर हिंदी भाषा मंच के व्हाट्सएप पर अवश्य भेज दें ताकि उसका रसीद काटा जा सके।
Durgapur Hindi Bhasha Manch
A/ c no. - 3764497386
Central bank of India
(MMM College Branch)
IFSC - CBIN0283919
यह कार्यवृत्त अध्यक्ष और सचिव के सुझाव पर सभी सदस्यों और पदाधिकारियों के सूचनार्थ प्रेषित।
द्वारा - जे पी एन ओझा, समन्वयक।

