Saturday, 20 Jun 2026

डीवीसी डीटीपीएस अस्पताल में 29 डीवीसी कर्मचारियों ने किया रक्तदान।

IMG


दुर्गापुर 20 जुलाई 2024. - दामोदर घाटी निगम के 77वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज डीवीसी अस्पताल डीटीपीएस दुर्गापुर में आयोजित रक्तदान शिविर में 29 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

इस रक्तदान शिविर में डीवीसी डीटीपीएस के वरिष्ठ महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख श्री सुकुमार साहा ने फीता काटकर रक्तदान केंद्र का उद्घाटन किया, जिसके बाद दीप प्रज्वलित कर इसे सुचारू रूप से शुरू किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत फूल का पौधा देकर किया गया और परियोजना प्रमुख ने रक्तदान शिविर में 27 पुरुषों और 2 महिलाओं (जिनमें कुछ महिलाएं अक्सर रक्तदान करती हैं) ने रक्तदान किया। सबसे पहले रक्तदान की शुरुआत वरिष्ठ महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख श्री सुकुमार साहा ने की। यह रक्तदान शिविर डीटीपीएस सीएसआर, डीटीपीएस अस्पताल और सब डिवीजन अस्पताल दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल के सहयोग से आयोजित किया गया था।


रक्तदान शिविर के लिए आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख श्री सुकुमार साहा ने कहा कि रक्तदान महादान है, आप सभी ने जो रक्तदान किया, उसके फलस्वरूप आपने कई लोगों को जीवनदान भी दिया। इस अवसर पर श्री डॉक्टर रोजित भट्टाचार्य, डॉ चिन्मय माजी, श्री के.पी. सिंह, रियल एस्टेट अधिकारी, डॉ कर्मकार, डॉ देबाशीष दास, श्री दिगबिजय राय, श्री कुमुद रंजन झा, श्री संजय सरदार, श्री सुदिप्ता पाँजा , श्रीमती मधुमिता साहा , श्रीमती शुक्ला विश्वास, श्रीमती बंदना माजी, श्रीमती श्रीयोश्री नर्स, श्री बिकाश दास, श्री नंदी श्री राजा बसु , श्री सुब्रत बिस्वास , श्री अचिन्त दास , श्री बरुण पांजा, श्री प्रफुल्ल माजी, श्री जहर राम, श्री मृणाल  बाउरी,श्री  चंडी मुखर्जी, श्री अभय साई श्रीमती  मौसूमी सेन ने इस रक्तदान शिविर में सहयोग किया। श्री समीम अहमद, प्रबंधक कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व अधिकारी के कुशल प्रबंधन के कारण रक्तदान शिविर सफल रहा।


 फोटो एवं समाचार श्री कौशिक बनर्जी, सूचना एवं जनसंपर्क।


Share: