Saturday, 20 Jun 2026

दुर्गापुर हिन्दी भाषा मंच की बैठक

IMG

दुर्गापुर हिन्दी भाषा मंच की बैठक मंच के  अकबर रोड स्थित कार्यालय मे 18 अगस्त को सम्पन्न हुयी।बैठक की अध्यच्छता पदेन अध्यच्छ श्री शिव सागर उपाध्याय ने की।संचा

लन समन्यवक श्री जयप्रकाश नारायण ओझा नै किया।बैठक मे विभिन्न मुद्दो  की चर्चा के अलावा विशेष रुप से  इस वर्षहिन्दी पखवाडा  मनाने व कविसम्मेलन व मुशायरा के आयोजन पर विचार विमर्श किया गया।मंच के महासचिव  व कुशल समाज सेवीश्री धर्मेन्द्र यादव ने "द्रुतगामी" को बताया कि मंच के सदस्यो की सक्रिय भूमिका से मंच अपने उद्देश्यो की पूर्ति मे विकासोन्मुखी  अग्रगति से बढ रहा है।मंच के कार्यालय  मे हिन्दी दिवस  व14 सितम्बर से 31 सितंबर तक हिन्दी पखवाडा मनाया जायेगा। मंच के यशस्वी सभापति श्री उपाध्याय जी ने" द्रुतगामी" को बताया कि विगत कयी वर्षो से मंच द्वारा अनेकानेक कार्यक्रमो के अलावा कवि सम्मेलन का आयोजन होता रहा है।इस बार यह आयोजन बृहत रुप से किया जायेगा। मंचके कार्यालय हेतु क्वार्टर आबंटन हेते उन्होने डीयसपी प्रबंधन की सराहना की।मंच  की नींव कीईट व विकास की ईमारत को बुलन्दियो तक पहुचाने वाले समर्पित  समन्वयक जी ने "द्रुतगामी" को सहज लहजे मे बताया । "इस पथ का उद्देश्य नही है शांति भवन मे टिक रहना,वल्किपहुचना उस मन्दिर तक जिसके आगे राह नही"। इस बैठक  मे उपाध्यच्छ डा सत्यदेव ओझा,डा परमान्द यादव,सीताराम साह.सत्येन्द्र तिवारी,श्यामकुमार मंडल.बलिराम चौधरी आदि उपस्थित  थे।


Share: