—गोदौलिया मैदागिन मार्ग पर सावन के चौथे सोमवार को रहेगी भीड़
वाराणसी, 10 अगस्त (हि.स.)। गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ाव को देखते हुए सुरक्षा कारणों से श्री काशी विश्वनाथ धाम में जाने वाले तीन नंबर प्रवेश मार्ग से शिवभक्तों को प्रवेश नहीं मिलेगा। बाढ़ से ललिता घाट, सिल्को खोया गली द्वार संख्या 4ए एवं सरस्वती फाटक प्रवेश द्वार अवरूद्ध हो गया है। ऐसे में सावन के चौथे सोमवार पर दो गेट से ही श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। ज्ञानवापी स्थित गेट नंबर चार और नंदूफारिया रैंप से ही श्रद्धालु धाम में जाएंगे।

